हरदोई, फरवरी 25 -- पिहानी, संवाददाता। बुधवार को एसडीएम शाहाबाद अंकित तिवारी ने मोहल्ला मिश्राना स्थित मंशानाथ मंदिर के निकट निर्मित डामर सड़क का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य मानक के अनुरूप न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। संबंधित जेई को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच एसडीएम मौके पर पहुंचे। सड़क की परत, मोटाई व निर्माण सामग्री की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण में कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने जेई सुनील कुमार को निर्माण में बरती गई कमियों को दुरुस्त कर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने को कहा। इसके बाद एसडीएम ने छिपिटोला में बन रही सीसी रोड तथा निर्माणाधीन पटेल चौक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराए जाएं। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.