बलिया, अप्रैल 15 -- बेल्थरारोड। संयुक्त व्यापार मंडल ने बुधवार को उपजिलाधिकारी शरद चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर में अमन-चैन और सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने की मांग की। ज्ञापन में बताया है कि बीते नौ अप्रैल को दर्जनों अपराधियों का द्वारा सरेराह दुकान पर पूर्व चेयरमैन अशोक मधुर के पुत्र अमित पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे नगर में भय व्याप्त है। घटना में एक को छोड़कर नामजद और अज्ञात बदमाशों की अभी तक गिरफ्तारी न होना चिंता का विषय है। व्यापारियों ने अपराधियों के संगठित गैंग के सफाया करने की मांग की, ताकि सरकार के भय मुक्त समाज का सही उद्देश्य पूरा हो सके। यह भी पढ़ें- मेरठ : सेंट्रल मार्केट प्रकरण में व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर मांगी राहत इस मौके पर अशोक मधुर, दुर्गा प्रसाद मधु, प्रशांत कुमार मंटू, विनोद कुमार पप्पू, धर्मेंद्र...