गंगापार, मई 7 -- एसडीएम मेजा के पद पर तैनात रहे सुरेन्द्र प्रताप यादव का स्थानान्तरण हंडिया तहसील के एसडीएम न्यायिक के पद पर हुआ है, जबकि मेजा तहसील में एसडीएम के पद पर हंडिया की एसडीएम नीलम उपाध्याय को भेजा गया है। नवनियुक्त एसडीएम नीलम उपाध्याय दो वर्ष पहले मेजा तहसील में तहसीलदार के पद पर तैनात रह चुकी हैं। एसडीएम सुरेन्द्र प्रताप यादव का स्थानान्तरण होने की जानकारी मिलते ही लोगों ने गुलदस्ता भेंट कर उन्हें विदा किया। इस अवसर पर तहसीलदार प्रेम कुमार प्र्रजापति, नायब तहसीलदार नंदलाल, तहसीलदार राम भवन शाह, नायब तहसीलदार यमुना प्रसाद वर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...