फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 20 -- कायमगंज, संवाददाता। तहसील परिसर स्थित उप जिलाधिकारी न्यायालय में सोमवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अधिवक्ताओं के एक गुट ने न्यायालय के कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। आरोप है कि इस दौरान न्यायालय के मुख्य दरवाजे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मामले में अहलमद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसडीएम न्यायालय में तैनात अहलमद फौजदारी अनुज कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजकर 45 मिनट पर वह न्यायालय में सरकारी कार्य निपटा रहे थे। इसी दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक अधिवक्ता वहां पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता चेंबर का ताला तोड़कर चोरी आरोप है कि अधिवक्ताओं ने न्यायालय की ...