एटा, मई 4 -- बार एसोसिएशन क़े एक गुट ने एसडीएम कोर्ट की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन बहिष्कार कर दिया है। तो वही दूसरे गुट ने आरोपों से दूरी बनाते हुए न्यायिक कार्यों को सामान्य रूप से जारी रखने का निर्णय लिया है। बार एसोसिएशन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एसडीएम न्यायालय अलीगंज की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। आरोप लगाया गया है कि कुछ मामलों में बिना पर्याप्त प्रक्रिया के जमानत दी जा रही है, आदेशों में पारदर्शिता की कमी है तथा कथित रूप से धन लेन-देन जैसी अनियमितताएं हो रही हैं। हालांकि बार एसोसिएशन अधिवक्ता के दूसरा गुट इस निर्णय से सहमत नहीं है। उनका कहना है कि यह सामूहिक निर्णय नहीं है और न्यायालय के कार्यों को बाधित करना उचित नहीं हैं। हाल ही में शांति भंग की आशंका में किए गए चालान और उसमें दी गई जमानत इस विवा...