एसडीएम कोर्ट के बाहर महिला ने पति की बल्ले से की पिटाई
मेरठ, जून 21 -- पति-पत्नी के विवाद ने रविवार को मवाना तहसील परिसर में उस समय नाटकीय मोड़ ले लिया, जब एसडीएम कोर्ट से पति को राहत मिलने के बाद गुस्साई पत्नी ने बल्ले से हमला बोल दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। पुलिसकर्मियों और सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह पति को बचाया, जबकि महिला मौके से चली गई। मामला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव इकला रसूलपुर का है। रविवार को गांव निवासी एक विवाहिता परीक्षितगढ़ थाने पहुंची और अपने पति पर मारपीट समेत अन्य आरोप लगाते हुए तहरीर दी। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी को पांच वर्ष हो चुके हैं, लेकिन वह पिछले चार वर्षों से अपने मायके में रह रही है। उसका आरोप था कि पति उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है。 यह भी पढ़ें- विवाहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.