एसडीएम कोर्ट के बाहर महिला की सुपुर्दगी को लेकर हंगामा, फोर्स पहुंची
रामपुर, मई 16 -- पूर्व विधायक की बेटी के साथ पहुंची महिला की सुपुर्दगी को लेकर एसडीएम कोर्ट के बाहर भारी हंगामा हो गया। महिला के परिजन उसे अपने साथ ले जाना चाह रहे थे, लेकिन वह उनके साथ जाने को तैयार नहीं थी। माहौल की नजाकत को भांपते हुए एसडीएम ने दो थानों की पुलिस तलब कर ली। इसके बाद महिला को उसकी इच्छा के अनुसार भेज दिया गया। केमरी थाना क्षेत्र के फैजनगर गांव निवासी महिला की शादी पटवाई थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में हुई थी। शादी के पांच माह बाद ही महिला फैजनगर निवासी एक युवक के साथ चली गई। पति की शिकायत पर पुलिस महिला की तलाश कर रही थी, इसी बीच वह बरेली के पूर्व विधायक की बेटी के पास मदद के लिए पहुंच गई। मंगलवार शाम पूर्व विधायक की बेटी महिला को लेकर पटवाई थाने पहुंची। यहां महिला के पति व अन्य परिजनों की उनसे नोकझोंक हो गई। पुलिस ने मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.