इटावा औरैया, मई 10 -- महेवा। बकेवर क्षेत्र के ग्राम वीरपुर सलेमपुर के मजरा गोपियापुर निवासी निहारिका ने पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया कि भू बंटवारा मामला तहसील में लंबित है। एसडीएम भरथना की ओर से 20 मई तक स्टे आदेश जारी किया गया है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा है। शिकायत पर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया, लेकिन पुलिस के लौटते ही दोबारा निर्माण शुरू हो गया। रविवार को फिर पुलिस ने पहुंचकर एक राजगीर को पकड़कर थाने भेज दिया, जबकि अन्य लोग भाग गए। यह भी पढ़ें- अवैध निर्माण करने वाले दो पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...