बलरामपुर, अप्रैल 7 -- उतरौला, संवाददाता। उतरौला तहसील में एसडीएम अभय सिंह की कार्यप्रणाली के विरोध में अधिवक्ताओं ने सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इसको लेकर अधिवक्ता संघ उतरौला के अध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में संघ भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वकीलों ने एसडीएम के रवैये और कार्यशैली पर गंभीर आपत्ति जताते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया। अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि विरोध स्वरूप न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। संघ अध्यक्ष ने बताया कि पारित प्रस्ताव की सूचना जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो अधिवक्ताओं को मजबूरन उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.