ललितपुर, जून 2 -- तालबेहट। उपजिलाधिकारी तालबेहट की कार्यप्रणाली के विरोध में बार संघ के अधिवक्ता लामबंद हो गए हैं। उन्होंने तहसील में लंबित मामलों और अधिवक्ताओं के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई। बैठक में एसडीएम के स्थानांतरण की मांग करते हुए प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में बार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान और न्यायिक कार्यों में सहयोगात्मक वातावरण बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। बावजूद इसके एसडीएम ने एक अधिवक्ता के साथ अनुचित व्यवहार किया, जिससे अधिवक्ता समुदाय में रोष व्याप्त है। इस आपात बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने को मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि अधिवक्ताओं के सम्मान और न्यायिक कार्यों में आ रही बाधाओं का समाधान नही...