टिहरी, दिसम्बर 20 -- रेलवे की वादा खिलाफी के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सौड़ गांव के प्रभावितों को मनाने एसडीएम पौड़ी को शुक्रवार रात दौड़ लगानी पड़ी। एसडीएम की ओर से एक महीने में मांगो के निस्तारण करने के लिखित आश्वासन के बाद प्रभावित अपना धरना खत्म करने को राजी हुए। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना की देश की सबसे बड़ी सुरंग के निर्माण स्थल सौड़ के प्रभावितों ने आरवीएनएल पर विभिन्न मुआवजा का भुगतान न किए जाने का आरोप लगाते हुए बीते शुक्रवार रेल उप प्रबंधक कार्यालय में तालाबंदी कर दी थी। वहीं निर्माण स्थल तक वाहनों की आवाजाही भी रोक दी थी। प्रभावितों ने चार मांगो का तत्काल निस्तारण की मांग करते हुए यहां रेल परियोजना के प्रवेश द्वार पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया गया था। समाज सेवी दिनेश टोडरिया व युवा नेता अर्जुन नेगी की अगुवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.