एसडीएम के बुलडोजर अभियान से किसानों और प्लॉटिंग कारोबारियों में गुस्सा
औरैया, मई 11 -- औरैया, संवाददाता। विनियमित क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चल रहे बुलडोजर अभियान को लेकर किसानों और प्लॉटिंग कारोबारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। एसडीएम के निर्देश पर आसपास के गांवों में भी प्लॉटिंग पर कार्रवाई किए जाने से अब विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। किसानों और प्रॉपर्टी कारोबारियों का आरोप है कि बिना पर्याप्त मौका दिए बुलडोजर चलाकर लाखों रुपये का नुकसान किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अब तक करीब 99 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 10 स्थानों पर प्लॉटिंग ध्वस्त कर दी गई है। कार्रवाई के बाद कई गांवों में असंतोष का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन किसानों ने जरूरत के समय जमीन बेचकर बेटी की शादी, इलाज या अन्य जरूरी कार्यों के लिए पैसे जुटाने की योजना बनाई थी, उनकी उम्मीदों पर पानी फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.