औरैया, अप्रैल 9 -- अजीतमल, संवाददाता। नगर पंचायत बाबरपुर के गॉद्यीनगर मोहल्ले स्थित सब्जी मंडी में टीनशेड निर्माण को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को प्रशासनिक हस्तक्षेप से सुलझ गया। उपजिलाधिकारी के निर्णय के बाद रास्ता छोड़ते हुए निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। नगर पंचायत द्वारा सब्जी मंडी में टीनशेड लगाने का प्रस्ताव पास कर टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया था। निर्माण के दौरान टीनशेड के साथ दीवार बनाए जाने का विरोध पास में रहने वाले सुनील कुमार दुबे ने किया था। उनका आरोप था कि दीवार बनने से उनके घर के सामने का रास्ता बंद हो जाएगा। इस संबंध में उन्होंने नगर पंचायत के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसके चलते निर्माण कार्य रुका हुआ था। गुरुवार को समाधान दिवस के दौरान नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल, पुलिस बल, नगर पंचायत और राजस्व टीम मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.