कानपुर, मई 7 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर तहसील के एसडीएम के पेशकार के खाते से साइबर ठग ने 98 हजार रुपये पार कर दिये। जबकि उन्होंने कोई फोन और लिंक या मैसेज न आने की बात कही है। उन्होंने बैंक और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। अकबरपुर कस्बा निवासी रजनीश कुमार द्विवेदी तहसील अकबरपुर में एसडीएम न्यायिक के पेशकार हैं। उन्होंने बताया कि वह सामान की खरीदारी करने गये थे। वहां जब भुगतान की कोशिश की तो ऑनलाइन पेमेंट नहीं हुआ। गूगल हिस्ट्री से एकाउंट चेक करने पर पैसा कम होने की जानकारी पर वह बैंक गये। इस पर उन्हें साइबर ठगी की जानकारी मिली। उन्होंने अकबरपुर कोतवाली व साइबर डेस्क में लिखित सूचना देते हुए बताया कि बिना लिंक व ओटीपी के खाते से पैसे निकाले जा रहे हैं। वहीं एक दिन पूर्व नरिहा गांव के अधिवक्ता मोहित पांडेय उर्फ चंदन के खाते से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.