हरदोई, अप्रैल 8 -- सांडी। विकास खंड की ग्राम पंचायत म्योढ़ा में अस्थायी प्रधान के चयन के लिए बुलाई गई बैठक एसडीएम के न पहुंचने के कारण टाल दी गई। बैठक एसडीएम की अध्यक्षता में पंचायत सदस्यों की सहमति से अस्थायी प्रधान चुनने के लिए निर्धारित की गई थी। पंचायत भवन में एडीओ पंचायत रामेश्वर, सचिव श्रीश मिश्रा और पंचायत सदस्य समय पर पहुंच गए थे पर एसडीएम के न आने से बैठक नहीं हो सकी। एडीओ पंचायत ने बताया कि एसडीएम की ओर से नई तिथि मिलने के बाद बैठक पुनः आयोजित की जाएगी। बताते चलें कि ग्राम पंचायत म्योढ़ा की निर्वाचित प्रधान रीता देवी का 27 नवंबर को बीमारी के चलते निधन हो गया था। इसके बाद से ग्राम पंचायत में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए 28 मार्च को जिलाधिकारी अनुनय झा ने एसडीएम मयंक कुंडू को निर्देशित करते हुए बैठक आयोज...