हरदोई, मई 12 -- बावन। लोनार थानाक्षेत्र में रविवार शाम को गड्ढे में डूबने से हुई भाई-बहन की मौत के मामले में एसडीएम शाहबाद सुशील कुमार मिश्रा के निर्देश पर लेखपाल ने भट्ठा संचालक पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज करवाया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लखीमपुरखीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र स्थित अमीनगर निवासी इरशाद खान परिवार के साथ चिमना गांव स्थित किरण ईंट भट्ठे पर मजदूर है। हाल ही में हुई बारिश के बाद जल निकासी के लिए भट्ठे के पास मिट्टी खोदकर बनाए गए गहरे गड्ढों में पानी भर गया था। रविवार शाम को इरशाद का सात वर्षीय बेटा और नौ वर्षीय बेटी खेलते-खेलते उसी गड्ढे के पास पहुंच गए। दोनों बच्चे अचानक पानी में गिर गए। पानी में डूबने से इनकी मौत हो गई। मामले में भट्ठा संचालक की लापरवाही मानते हुए एसडीएम शाहबाद सुशील मिश्रा ने भ...