बस्ती, मई 4 -- बस्ती, हिटी। कलवारी थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत गोविंदपुर बहादुरपुर के राजस्व गांव महुआडाबर में एसडीएम के आदेश के बाद शुरू हुई इंटरलॉकिंग निर्माण को लेकर मारपीट हो गई। एक पक्ष की महिलाओं ने छत के ऊपर से पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्ष का शांति भंग में चालान कर दिया।समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र में हसमतुल्लाह निवासी महुआडाबर ब्लॉक बहादुरपुर थाना कलवारी ने लिखा था कि उन्होंने एसडीएम सदर के न्यायालय में रास्ते के विवाद के निस्तारण के लिए वाद दाखिल किया था। निस्तारण करते हुए एसडीएम ने 16 अप्रैल को आदेश पारित किया था। समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र पर एसडीएम ने कलवारी पुलिस को इंटरलॉकिंग निर्माण में सहयोग का निर्देश दिया था।इस आदेश के तहत जैसे ही निर्माण ग्राम पंचायत ने शुरू कराया, उसी समय सहाबुद्द...