बिजनौर, जून 18 -- तहसील क्षेत्र के ग्राम लाटरा में राजस्व अभिलेखों में स्कूल के नाम दर्ज भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटवा दिया। मामले में एसडीएम नितिन तेवतिया के निर्देशन में गठित जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।जानकारी के अनुसार राजस्व ग्राम लाटरा की गाटा संख्या 93, रकबा 0.278 हेक्टेयर, श्रेणी 6-4 में दर्ज विद्यालय की भूमि के एक हिस्से पर कुछ लोगों द्वारा पक्की नींव, दीवार निर्माण तथा लकड़ी, बिटौरा और अन्य सामान रखकर कब्जा कर लिया गया था। शिकायत मिलने पर एसडीएम नितिन तेवतिया ने मामले की जांच के लिए तहसीलदार बारस्ता के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम गठित की थी।जांच यह भी पढ़ें- मछलीशहर के बटनहित गांव में प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण में विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण की ...