मिर्जापुर, दिसम्बर 4 -- मड़िहान। तहसील क्षेत्र के हिनौता और रजौहा में पीसीयू से संचालित राजकीय धान खरीद केंद्र का बुधवार की दोपहर एसडीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान हिनौता क्रय केंद्र पर ताला लटक रहा था। वहीं, रजौहा क्रय केंद्र खुला मिला लेकिन खरीद नहीं हो रही थी। उन्होंने दोनों क्रय केंद्र के प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा है। रजौहा क्रय केंद्र पर किसानों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया था। किसानों की समस्या को हिंदुस्तान अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसको संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी अनेग सिंह ने बुधवार दोपहर में दोनों क्रय केंद्रों पर धमक पड़े। अधिकारियों के पहुंचने की खबर मिलते किसान मौके पर पहुंच गए। किसानों ने बताया नंबर लगाने के बाद अपनी उपज बेचने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। क्रय केंद्र प्रभारी ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.