एसडीएम के ज्ञापन न लेने से भड़के किसान, धरने पर बैठे
लखीमपुरखीरी, अगस्त 15 -- निघासन, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को भाकियू (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों की अगुआई में तमाम किसानों ने कस्बे की सड़कों पर ट्रैक्टर रैली निकाली। इसके बाद सभी पलिया रोड पर मंडी समिति में धरने पर बैठ गए। वहां चार घंटे बैठे रहने के बावजूद एसडीएम के ज्ञापन लेने न पहुंचने पर नाराज किसान ट्रैक्टर लेकर चौराहा जाम करने चल दिए। उनको पुलिस ने पलिया रोड पर कस्बे के बाहर ही रोक लिया। बाद में एसडीएम ने पहुंचकर ज्ञापन लिया। सिंगाही रोड से निकली तिरंगा यात्रा ट्रैक्टर रैली में किसानों ने अपने ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाकर हिस्सा लिया। मेन चौराहे से ढखेरवा रोड होते हुए यह रैली पलिया रोड पर मंडी समिति परिसर पहुंची। वहां संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। इसी दौरान वहां पहुंचे सपा नेता और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.