बाराबंकी, मई 4 -- बाराबंकी। नगर क्षेत्र के ग्राम धौकलपुर में खेत के विवाद के मामले में एसडीएम जांच करने पहुंचे थे। एसडीएम के वापस लौटते ही विपक्षी ने पिता-पुत्र पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोप है कि जान से मारने की भी धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। धौकलपुर गांव में मनोज कुमार व विपक्षी नन्हें राम आदि से खेत का विवाद है। शनिवार को इस मामले में एसडीएम मौका देखने के लिए खेत पर गए थे। जांच के बाद वह वापस लौट गए। आरोप है कि विपक्षी नन्हेंराम, सुधीर, अमन, अभिषेक, आकाश व शुभम आदि ने लाठी डंडे से उनके पिता पर हमला कर घायल कर दिया। मनोज ने बताया कि उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद हमलावर हत्या की धमकी देते हुए चले गए। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरो...