एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का धरना, मनमानी का आरोप
गाजीपुर, जून 10 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक पर उपेक्षापूर्ण रवैया और मनमानी का आरोप लगाते हुए बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम के व्यवहार और कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जय प्रकाश की अध्यक्षता में पारित प्रस्ताव के अनुपालन में आयोजित धरने के दौरान अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि एसडीएम द्वारा बार एसोसिएशन के प्रस्तावों की अनदेखी की जा रही है। अधिवक्ता फैसल होदा ने मांग पत्र के माध्यम से बताया कि 5 जून को बार एसोसिएशन द्वारा निंदा प्रस्ताव पारित किए जाने के बावजूद एसडीएम ने कोर्ट में बैठकर पत्रावलियां मंगाकर उन्हें आदेश के लिए सुरक्षित कर लिया, जो विधि विरुद्ध है। अधिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.