एसडीएम के आश्वासन पर धरना स्थगित
सहारनपुर, मई 18 -- बेहट,संवाददाता। क्षेत्र के गांव सुनहैटी में 49 बीघा ग्राम समाज की भूमि को कब्जे मुक्त व खनिज के अवैध एवं ओवरलोड परिवहन पर पाबंदी तथा बकाया गन्ना भुगतान को लेकर तहसील में चल रहा किसान मजदूर संगठन का धरना शनिवार देर रात एसडीएम के आश्वासन के बाद स्थागित कर दिया गया। जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह ने बताया, कि रात में एसडीएम मानवेंद्र सिंह उनके बीच धरने पर पहुंचे थे। एसडीएम ने गांव सुनहैटी में ग्राम समाज की 49 बीघा भूमि पर कब्जे के मामले में तीन सदस्यीय टीम गठित की है। टीम मौके पर जाकर पैमाइश करेगी। यदि अवैध कब्जा पाया गया तो उसे हटवाया जाएगा। इसके अलावा खनिज के अवैध एवं ओवरलोड परिवहन व बिना नंबर प्लेट के वाहनों के संचालन के लिए भी टीम गठित की गई है। यह टीम जांच के बाद ऐसे वाहनों को पकड़कर कार्रवाई करेगी। बकाया गन्ना भुगतान के मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.