बरेली, दिसम्बर 31 -- आंवला। तहसील गेट पर विभिन्न मांगों को लेकर 24 दिसंबर से चल रहे भाकियू टिकैत का धरना एसडीएम विदुषी सिंह के आश्वासन पर समाप्त हो गया। मंगलवार को एसडीएम विदुषी सिंह और किसान नेताओं के बीच वार्ता हुई। महापंचायत होने के कारण वहां काफी संख्या में किसान आए हुए थे। प्रभावी कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि किसानों के साथ चार प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनी है। इफको से संबंधित समस्याओं को लेकर प्रशासन और किसानों के बीच 12 जनवरी को वार्ता होगी। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी शिशुपाल सिंह ने बताया कि चार बिंदुओं पर ठोस आश्वासन मिलने के बाद धरना स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस दौरान तहसीलदार बृजेश वर्मा, नायब तहसीलदार तृप्ति पाल आदि अधिकारी मौजूद रहे। किसानों की ओर से ऊदल सिंह वर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.