शाहजहांपुर, दिसम्बर 28 -- भारतीय कृषक दल का कई समस्याओं को लेकर छठें दिन शनिवार को भी धरना जारी रहा। एसडीएम सदानंद सरोज ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसान नेताओं की समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया, लेकिन किसान नेताओं ने धरना समाप्त नहीं किया। प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक वह धरना समाप्त नहीं करेंगे। इस दौरान पुष्पराज यादव, बहोरन राठौर, चौधरी सत्येंद्र सिंह, भानु प्रताप, अमरजीत यादव, श्यामवीर सिंह, अरविंद राठौर, मुन्नालाल, लीलाधर, देवेंद्र, जगतपाल, सुरेश कुमार, जगदीश पटेल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.