एसडीएम के आदेश के बाद विधायक को दिया ज्ञापन
पीलीभीत, जून 14 -- बीसलपुर। एसडीएम के द्वारा सर्किल के सभी थानाध्यक्षों को किसानों के खेतों में लगे आरीदार तार हटवाने एवं मुकदमा दर्ज किए जाने दिए गए निर्देशों के बाद किसानों में हड़कंप मच गया। किसान संगठन ने विधायक को ज्ञापन देकर स्थायी समाधान की मांग की। बीसलपुर के एक गांव में पिछले दिनों खेत में लगे आरीदार तारों से कटकर एक बच्चे की मौत हो गई थी। जिस पर एसडीएम ने बरखेड़ा, दियोरिया कला, बीसलपुर एवं बिलसंडा के थानाध्यक्षों को किसानों के खेतों में लगे आरीदार तार हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि ऐसे घातक तार बेंचने वालों की सूची बना कर दें। इसके बाद नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश मित्तल एवं किसान नेता गुल्लू पहलवान ने विधायक विवेक वर्मा को मांग पत्र देकर कहा कि आवारा गोवंशीयों पर रोक लगायी जाए। पशु पूरे झुंड में एक साथ चलते हैं और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.