एसडीएम के आदेश के बाद भी ईओ ने ठेकेदार के खिलाफ दर्ज नहीं करायी रिपोर्ट
मथुरा, जून 7 -- नगर पंचायत राया की परशुराम कॉलोनी में दूषित जलापूर्ति की निकासी एवं सीसी रोड निर्माण में अनिमिताएं मिलने पर एसडीएम मांट ने संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश नगर पंचायत के ईओ को दिए हैं। वार्ड 10 के सभासद अमित अग्रवाल की शिकायत पर उपजिलाधिकारी मांट ने यह कार्रवाई की थी लेकिन ईओ द्वारा अभी तक ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज नहीं कराने पर लोगों में रोष व्याप्त है। वार्ड 10 के सभासद अमित अग्रवाल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि नगर पंचायत राया के वार्ड 10 में परशुराम कॉलोनी की गली संख्या-3 में निर्माण कार्यों के दौरान दूषित जल निकासी एवं पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन को मानकों के विपरीत अत्यंत निकट अथवा एक साथ डाला गया, जिससे पेयजल की शुद्धता एवं जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त आरसीसी सड़क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.