बरेली, अप्रैल 2 -- आंवला। तहसील में एसडीएम कार्यालय में इफको प्रबंधन और भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारियों के बीच इफको भूदाताओं को रोजगार देने के मामले पर वार्ता हुई।एसडीएम विदुषी सिंह की मध्यस्थता में हुई वार्ता में इफको प्रबंधन के अफसरों ने आश्वासन दिया है कि 25 अप्रैल तक पात्र भूदाता किसानों को रोजगार उपलब्ध करा दिया जाएगा। हालांकि किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में मांगें पूरी नहीं हुईं तो इफको गेट पर प्रदर्शन करेंगे। तहसील अध्यक्ष महाराज सिंह यादव ने बताया कि फैक्ट्री के लिए जमीन देने वाले (भूदाता) किसानों को रोजगार देने की मांग लंबे समय से लंबित है। वार्ता में उन किसानों के नामों पर चर्चा की गई जो सूची में होने के बावजूद अब तक रोजगार से वंचित हैं। इफको प्रबंधन ने कहा कि सूची के अनुसार शेष बचे किसानों को 25 अप्रैल तक नियुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.