बोकारो, मई 5 -- करगली, प्रतिनिधि। सीसीएल बीएंडके एरिया के करगली आफिसर्स क्लब में सोमवार को बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ की अध्यक्षता में सीसीएल बीएंडके प्रबंधन एवं कोयलांचल विस्थापित संघर्ष मोर्चा की बैठक में 29 सूत्री मांगों को लेकर बिंदूवार चर्चा की गई। महाप्रबंधक संजय कुमार झा सहित अन्य अधिकारियों ने विस्थापित मोर्चा की सभी मांगों पर सहमति जताते हुए समाधान करने का भरोसा दिलाया। एसडीएम ने कहा कि मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ सभी मांगों पर एक-एक कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता की गई है। प्रबंधन द्वारा रैयत विस्थापितों की सभी मांगों पर सहमति जताते हुए ससमय पूरा करने का भरोसा दिलाया गया है। महाप्रबंधक ने कहा कि विस्थापितों के द्वारा गांव में बिजली, पानी, रोजगार, सड़क व चिकित्सा व्यवस्था की मांग की गई है। जिससे गंभीरतापूर्वक पूरा किया जाएगा。 ...