फतेहपुर, जून 1 -- फतेहपुर। सदर तहसील में एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर और मोहर लगाकर तैयार किए गए कथित आदेश को थाने में पेश करने का मामला सामने आया है। जांच में आदेश फर्जी पाए जाने पर लेखपाल की तहरीर पर ललौली थाने में एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लेखपाल चंद्रपाल ने बताया कि एसडीएम सदर को किसी व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप पर एक प्रार्थना पत्र भेजकर उस पर अंकित 19 मई 2026 के आदेश की सत्यता के बारे में जानकारी मांगी गई थी। जांच के दौरान पता चला कि श्यामपुर थाना ललौली निवासी प्रेमिला देवी पत्नी योगेंद्र द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर एसएचओ ललौली को संबोधित एक आदेश अंकित था, जिसमें आवेदिका के निर्माण कार्य को न रोके जाने का निर्देश लिखा गया था। आदेश पर एसडीएम सदर की मोहर और हस्ताक्षर भी दर्शाए गए थे। मामले की जांच में...