एसडीएम की छापेमारी में 186 बोरी खाद्यान्न बरामद
अंबेडकर नगर, जून 7 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जीपीएस सिस्टम व हाईटेक व्यवस्था के बाद भी सरकारी राशन कोटे तक पहुंचने के बजाए रधुनाथपुर स्थित एक धर्मकांटा परिसर तक पहुंच गया। कालाबाजारी की आशंका के बीच छापेमारी कर एसडीएम सदर प्रतीक्षा सिंह ने 186 बोरी चावल, गेहूं व चीनी बरामद किया। इस बीच खाद्य विपणन कार्यालय व पूर्ति कार्यालय के अधिकारियों ने संबंधित राशन को कोटे तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालने वाली संस्था पर केस दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
जांच का विवरण शनिवार देर शाम एसडीएम सदर प्रतीक्षा सिंह को जानकारी मिली कि कटेहरी ब्लॉक के स्कूलों में बनने वाले एमडीएम के लिए कोटेदारों को दिए जाने वाला सरकारी राशन रघुनाथपुर के निकट स्थित एक धर्मकांटा परिसर में बने भवन में रखा है। आशंका जताई गई कि संबंधित राशन को कालाबाजारी के लिए यहां रखा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.