वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 10 -- Agra News: यूपी के आगरा में सोमवार को शिकायत पर सुनवाई न होने से आहत एक दिव्यांग पीड़ित तहसील परिसर में एसडीएम की गाड़ी के आगे बैठ गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सिकंदरा क्षेत्र के बाईंपुर के रहने वाल किशन बघेल का आरोप है कि उसके पड़ोसी होरीलाल ने भैंस बांधने के लिए उसके दो जर्जर कमरे ले लिए थे। करीब तीन महीने पहले किशन बघेल ने कमरे खाली करने के लिए कहा, लेकिन होरीलाल ने कमरे खाली करने से इनकार कर दिया और उन पर कब्जा कर लिया। मकान से कब्जा हटवाने की मांग को लेकर तहसील सदर में सोमवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। किशन सिंह बघेल जो दिव्यांग है वह अपने भतीजे मनीष और उसकी मां शारदा देवी पत्नी स्व. विजेंद्र सिंह संग तहसील सदर पहुंचे। उन्होंने मकान पर किए कब्जे की शिकायत कर कार्रवाई करने की...