वाराणसी, अप्रैल 19 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को एसडीएम की कार्यशैली से क्षुब्ध अधिवक्ता राजीव सिन्हा ने धरना दिया। उन्होंने दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया। बहरहाल, अधिकारी ने उनकी मांग पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। अधिवक्ता के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले दबंगों ने उनकी जमीन पर कब्जे की कोशिश की। इसमें उन्होंने सारनाथ के लेखपाल आदर्श पटेल की भूमिका संदिग्ध बताई। उन्होंने जांच-पड़ताल के लिए संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थनापत्र दिया। मामले की जांच कानूनगो और नायब तहसीलदार को सौंपी गई। रिपोर्ट से वह असंतुष्ट थे। शनिवार को उन्होंने प्रार्थना पत्र के साथ एसडीएम से मुलाकात की। यह भी पढ़ें- लेखपाल ने मेड़बन्दी-समतलीकरण की लगाई भ्रामक रिपोर्ट एसडीएम ने मामले की जांच-पड़ताल कराकर कार्रवाई का निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.