गढ़वा, अप्रैल 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को मेराल प्रखंड के हासनदाग क्षेत्र में अवैध बालू खनन और भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए औचक छापेमारी अभियान चलाया। मौके पर करीब 61 ट्रैक्टर बालू जब्त किया गया। बालू जब्त कर सीओ व थाना प्रभारी को सौंप दिया गया है। साथ ही मामले प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गये हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार मिल रही शिकायतों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उसमें अवैध खनन के काले कारोबार में संलिप्त तत्वों की पहचान कर सख्ती का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। यह भी पढ़ें- जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनिज कारोबारियों के विरुद्ध सख्ती का निर्देश छापेमारी के दौरान स्थानीय पूछताछ में जो सूचनाएं प्राप्त हुई उसके अनुसार उक्त अवैध बालू उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.