उन्नाव, जनवरी 29 -- उन्नाव। कानून के रखवाले ही जब कानून तोड़ने पर उतर आएं तो नतीजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। कचहरी ओवरब्रिज पर गुरुवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। कचहरी ओवरब्रिज पर नो पार्किंग में खड़ी एसडीएम की सरकारी गाड़ी ने ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ दी। हालात इतने बिगड़े कि मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस तक जाम में फंस गई। सूचना पर पहुंचे सीओ और ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने व्यवस्था संभाली। साथ ही एसडीएम लिखी खड़ी गाड़ी का चालान भी कराया। करीब तीन घंटे तक ट्रैफिक प्रभावित रहा। वाहन रेंगते हुए गुजरे। कचहरी के नजदीक ओवरब्रिज पर गुरुवार करीब पौने ग्यारह बजे एसडीएम लिखी चार पहिया गाड़ी खड़ी हुई। आवागमन के व्यस्त समय पर नो-पार्किंग में खड़ी सरकारी गाड़ी के चलते कुछ ही समय में ओवरब्रिज और जाम लगने की वजह से ट्रैफिक रेंगने लगा। मौके पर मौजूद होमग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.