उरई, फरवरी 28 -- कालपी। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बैठक हुई। एसआईआर के मामलों को लेकर चर्चा की गई। तहसील कार्यालय में बैठक में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने अवगत कराया की 1 मार्च रविवार को सभी बीएलओ बूथों पर उपस्थित रहेंगे तथा मतदाताओं की हर समस्या को गंभीरता से सुनेंगे उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आवाहन किया है कि बूथ बूथ पर पहुंचकर एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित होकर जनता का सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के सुरेंद्र सिंह सरसेला, भाजपा के नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, बसपा नेता जगजीवन अहिरवार, सपा के नगर अध्यक्ष अजीत सिंह यादव, धर्मेंद्र पाल, अजमत खान समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...