रांची, मार्च 30 -- बुंडू, संवाददाता। निर्वाचन को लेकर सोमवार को बुंडू अनुमंडल कार्यालय सभागार में सोमवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी किस्टो बेसरा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसका मुख्य उद्देश्य विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े कार्यों को जमीनी स्तर पर व्यवस्थित, सटीक और त्रुटिरहित तरीके से लागू करना था। बैठक में एसडीएम बेसरा ने बीएलओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक मकान का चिन्हांकन कर क्रमबद्ध तरीके से नंबरिंग करें। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को व्यवस्थित और सटीक बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। साथ ही बीएलओ को फील्ड में कार्य करने की पूरी प्रक्रिया, रिपोर्टिंग सिस्टम और दस्तावेजों की जानकारी दी गई। सभी कर्मियों को निर्धारित गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने और तय समय में काम पूरा करने का निर्देश दिया।...