रुद्रपुर, जून 20 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ग्राम लालपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में नियुक्ति को लेकर फर्जी दस्तावेजों के आरोपों की जांच अब एसडीएम किच्छा गौरव पांडे करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित नियुक्ति की पूरी फाइल तलब कर जांच की जिम्मेदारी एसडीएम को सौंप दी है। ग्राम निवासी निशान सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि आंगनबाड़ी केंद्र लालपुर नंबर-दो में कार्यरत आंगनबाड़ी वर्कर ने अपनी बहन के शैक्षिक एवं अन्य अभिलेखों के आधार पर नौकरी प्राप्त की है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कार्यरत महिला का वास्तविक नाम अलग है और नियुक्ति प्रक्रिया में दस्तावेजों का दुरुपयोग किया गया। यह भी पढ़ें- एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच शिकायतकर्ता ने अपने दावों के समर्थन में ...