बागपत, मार्च 30 -- UP News: मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने एसडीएम खेकड़ा के निजी ड्राइवर को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी ने गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष से कुर्रेबंदी का मुकदमा पक्ष में कराने के लिए रिश्वत ली थी। टीम ने आरोपी को खेकड़ा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। टीम इंचार्ज ने ड्राइवर के खिलाफ तहरीर दी है। कार्रवाई से तहसील में हड़कंप मचा रहा। गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्की नंबरदार भगौट गांव के रहने वाले हैं। एसडीएम की अदालत में उनका 2021 से कुर्रेबंदी का मुकदमा चल रहा है। अक्की ने बताया कि कुर्रेबंदी से संबंधित रिकॉर्ड भी उपलब्ध कराया जा चुका है फिर भी फैसले में देरी हो रही है। दो सप्ताह पहले एसडीएम के निजी ड्राइवर निशु त्यागी ने उनसे संपर्क कर दो लाख रुपये में मुकदमे का फैसला उनके पक्ष में कराने को कहा। इसके ब...