एसडीएम कालसी ने आठ मतदान केंद्रों का लिया जायजा
विकासनगर, जून 19 -- हरीश कंडारी चकराता विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर शुक्रवार को एसडीएम कालसी प्रेम लाल ने आठ मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नराया, लोरली, अस्टाड, साहिया, खमरोली, कोरूवा और पानुवा सहित अन्य मतदान केंद्रों पर पहुंचकर बीएलओ से एसआईआर अभियान की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम प्रेम लाल ने मौके पर मौजूद मतदाताओं से भी बातचीत कर अभियान के बारे में फीडबैक लिया और उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर पात्र व्यक्ति का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.