मिर्जापुर, अप्रैल 20 -- मिर्जापुर। कलक्ट्रेट स्थित एसडीएम सदर कार्यालय में हुई तोड़फोड़ मामले में दूसरे दिन रविवार को भी कोई प्राथमिक नहीं दर्ज की गई है। कार्यालय के दो कर्मचारियों ने तोड़फोड़ और दुर्व्यवहार की शहर कोतवाली में तहरीर दी है। इस पूरे मामले को लेकर लोगों में तरह-तरह चर्चा बनी हुई है। अधिवक्ता सतीश मिश्रा के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में शनिवार को अधिवक्ताओं के एक गुट ने कचहरी परिसर में चक्रमण करते हुए एसडीएम सदर कार्यालय का घेराव किए। उसी दौरान कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। रखी फाइलों को तितर बितर, मेज कुर्सी पलट और कम्प्यूटर भी क्षतिग्रस्त कर दिए। उसके बाद अधिवक्ताओं के गुट ने एसपी कार्यालय पहुचंकर हंगामा किया। यह भी पढ़ें- एसडीएम सदर कार्यालय में तोड़फोड़ दुर्व्यवहार करने वाले एसडीएम और सीओ सिटी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.