एसडीएम कार्यालय में चस्पा किया ज्ञापन
गौरीगंज, जून 20 -- अमेठी। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने जनहित और कार्यकर्ताओं की लंबित शिकायतों के निस्तारण न होने पर नाराजगी जताते हुए एक दिवसीय पंचायत का आयोजन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र नाथ तथा अजय मिश्रा ने तहसील में लगी पंचायत में अधिकारियों को बुलाया। लेकिन उपजिलाधिकारी के पंचायत में न आने पर सभी आक्रोशित हो गए और एक ज्ञापन एसडीएम कार्यालय पर चस्पा किया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो चार जुलाई को आयोजित समाधान दिवस में प्रदर्शन होगा। यह भी पढ़ें- निहारते रहे फरियादी, नहीं आये डीएम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.