काशीपुर, अप्रैल 7 -- दीप पाठक, काशीपुर। खेत का रास्ता खुलवाने की लंबे समय से मांग कर रहे किसान ने एसडीएम कार्यालय के बाहर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद एलआईयू और पुलिस कर्मियों ने रोक लिया और डीजल की केन छीन ली। वहीं सूचना पर सीओ चकबंदी, आईटीआई कोतवाली प्रभारी समेत पुलिल फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने किसान को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक ग्राम ढकिया कला निवासी राजकुमार गिरी का भूमि विवाद चल रहा है। मांगों के निस्तारण के लिए वह लगातार अधिकारियों से भी पत्राचार कर रहा है। यहां तक प्रशासन द्वारा उसकी भूमि पर चौपाल लगाकर कई समस्याओं का निस्तारण भी कर दिया गया। अब एक बार फिर किसान राजकुमार ने खेत में जाने वाले रास्ते को खुलवाने की मांग कर दी। साथ ही मांग पूरी न होने पर आत्मदाह की धमकी दी। किसान ने कहा कि रास्ता न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.