बलिया, मार्च 28 -- पूर। मां खिला भवानी मंदिर छतरसड़ (पहराजपुर) में आयोजित रामनवमी मेला में शनिवार को भी दिन भर दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। मंदिर प्रबंध कमेटी की ओर से महिला और पुरुषो के लिए किए गए अलग-अलग बैरिकेडिंग में कतार में लगकर लोगों ने पूजन-अर्चन किया। वहीं थाना समाधान दिवस में शामिल होने जा रहे क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर रजनीश कुमार, उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार ने भी मां खिला कि भवानी शक्तिपीठ में मत्था टेका और मंगल की कामना किया। दोनों अधिकारियों ने मेले में भ्रमण करके आए हुए दुकानदारों से जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.