कौशाम्बी, फरवरी 25 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। अधिवक्ता संघ सिराथू के चुनाव में विजयी हुए सभी प्रत्याशियों को बुधवार को उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ एवं तहसीलदार अनंत राम अग्रवाल ने अपने कार्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया। अध्यक्ष श्यामलाल पाल समेत सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महामंत्री राम करन, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, प्रकाशन मंत्री वकील कुमार मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता गुलाब सिंह तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता अतुल श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.