एसडीएम और एसडीपीओ ने बारूहातू में चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
रांची, मई 16 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू के सुदूरवर्ती गांव बारूहातू इलाके में शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा और एसडीपीओ ओमप्रकाश ने किया। इस दौरान आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस द्वारा वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, हेलमेट समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं अभियान के दौरान यह भी देखा गया कि कोई व्यक्ति अवैध हथियार, नशीला पदार्थ या अन्य गैरकानूनी सामान लेकर तो नहीं जा रहा है। जांच के दौरान बिना हेलमेट चलने वाले कई वाहन चालकों को रोककर सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई और हिदायत देकर छोड़ दिया गया। एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.