पीलीभीत, फरवरी 13 -- अमरिया। माधौपुर फरदिया में शिव मंदिर के ऊपर से हाई वोल्टेज लाइन डालने के विरोध और हाइवे पर अंडरपास बनाने की मांगों को लेकर ग्रामीणों के सहयोग से भाकियू भानू गुट के चलाये जा रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के छठवें दिन एसडीएम मयंक गोस्वामी एवं अधिशासी अभियंता ने पहुंच कर वार्ता की। कुल14 दिन समय मांगा गया। भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष भजन लाल क्रोधी और समस्त आन्दोलनकारियों के समकक्ष लिखित में आश्वासन पत्र सौंपा गया। आश्वासन मिलने पर धरना प्रदर्शन एवं अनशन समाप्त करने का एलाान किया गया। एसडीएम मयंक गोस्वामी ने बताया कि माधौपुर फरदिया में स्थित शिव मंदिर के ऊपर से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन को हटाये जाने के संबंध में भाकियू भानू गुट द्वारा एक ज्ञापन भेजा गया है। विभागीय अभिलेखों का परीक्षण किए जाने पर तथ्य प्रकाश में...