बिजनौर, जून 10 -- जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बुधवार को एसडीएम एवं सीओ कार्यालय तथा आवास भवन में मकान सूचीकरण कार्य का सत्यापन किया गया। जनगणना सुपरवाइजर देशराज सिंह ने एसडीएम आवास का सत्यापन करते हुए जनगणना भवन क्रमांक-16 आवंटित किया तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गणना कार्य पूर्ण कराया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मकान संबंधी आवश्यक विवरण दर्ज किए गए। एसडीएम स्मृति मिश्रा ने बताया कि उनका आवास ग्राम पंचायत मौज्जमपुर जैतरा स्थित एचएलबी नंबर-185 के अंतर्गत आता है। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य शासन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से देश की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का सही आंकलन किया जाता है। सत्यापन कार्य के दौरान जनगणना सुपरवाइजर देशराज सिंह, स...