सहारनपुर, मार्च 3 -- बेहट। एसडीएम आवास के पीछे जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से हिंदू संगठनों में रोष है। सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर जमीन से अवशेषों को बाहर निकलवाया। बजरंग दल के जिला संयोजक अनुज सैनी व विहिप के जिला मंत्री योगेश चौहान ने कहा कि जंगल में गोकशी की गई है। पुलिस ने कहा कि जांच में सामने आया कि अवशेष किसी गोवंश के थे जो बीमार थी। सोमवार रात हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि कस्बे की मंडी रोड स्थित तहसील के पीछे जंगल में एक गड्ढे में गोवंश के अवशेष पड़े हैं। मौके पर उन्हें कुछ अवशेष पड़े मिले। पुलिस ने पशु चिकित्सक बुलाया। इसके बाद जेसीबी से गड्ढा और गहरा कराया। इसमें और अवशेष भी निकले। पुलिस ने कहा कि गोवंश को कुछ दिन पहले कुत्तों ने नोंचा...