गौरीगंज, मार्च 13 -- अमेठी। मुसाफिरखाना तहसील में एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच चल रहे विवाद के बीच जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए एसडीएम अभिनव कनौजिया से न्यायिक कार्य वापस ले लिया है। अब उनके न्यायिक अधिकारों से संबंधित मामलों की सुनवाई एसडीएम नितेश राज करेंगे। जिलाधिकारी ने यह कार्रवाई प्राथमिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर की है। पिछले करीब ढाई महीने से मुसाफिरखाना तहसील में वकील एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार कर रहे थे। अधिवक्ताओं का आरोप था कि एसडीएम की कार्यप्रणाली को लेकर उन्हें आपत्ति है, जिसके चलते उन्होंने कोर्ट में पेशी और कार्यवाही से दूरी बना ली थी। इस दौरान वकीलों ने कई बार प्रदर्शन भी किया और प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की मांग की। लगातार चल रहे विरोध और न्यायिक कार्य प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.